पंचायत चुनावों में मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्करों की ड्यूटी का विरोध, सीटू ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनावों में मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्करों की ड्यूटी का विरोध, सीटू ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मिड डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू जिला सोलन तथा आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू जिला सोलन का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आज अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन से मिला तथा पंचायत चुनावों के दौरान मिड डे मील वर्करों और आंगनवाड़ी वर्करों की पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने हेतु ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 26, 28 एवं 30 मई को हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला एवं तहसील स्तर पर रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मिड डे मील वर्करों और आंगनवाड़ी वर्करों को पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने का कार्य सौंपा जा रहा है। यूनियनों ने इस निर्णय को पूरी तरह अव्यावहारिक, महिला विरोधी तथा श्रमिक विरोधी बताया।

यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मिड डे मील योजना तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना (आंगनवाड़ी) में अधिकांश महिलाएं कार्यरत हैं और उन्हें देर रात 10-11 बजे तक अकेले पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने हेतु मजबूर करना महिला सुरक्षा एवं श्रम अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को टीए/डीए तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जबकि इन गरीब महिला वर्करों से बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के अतिरिक्त कार्य करवाया जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अधिसूचनाएं जारी कर स्पष्ट किया गया है कि आंगनवाड़ी वर्करों से उनके विभाग के अतिरिक्त अन्य कार्य नहीं करवाए जा सकते। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा भी मिड डे मील वर्करों से अतिरिक्त कार्य न करवाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा भी आंगनवाड़ी वर्करों की चुनाव एवं अन्य गैर-विभागीय कार्यों में ड्यूटी लगाने के विरुद्ध फैसला दिया जा चुका है।

यूनियनों ने प्रशासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की कि पंचायत चुनावों में मिड डे मील वर्करों तथा आंगनवाड़ी वर्करों की पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने संबंधी ड्यूटियां तुरंत प्रभाव से रद्द की जाएं तथा पहले की तरह इस व्यवस्था की जिम्मेदारी पंचायतों को ही सौंपी जाए।

प्रतिनिधिमंडल में सीटू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सहित सपना, किरण, सरिता आदि सदस्य शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000