पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनावों की तैयारी पूरी की, अब सरकार की मंजूरी का इंतजार – भारत केसरी टीवी

पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनावों की तैयारी पूरी की, अब सरकार की मंजूरी का इंतजार

[MADAN SHARMA]

 

पंचायती राज विभाग ने जिला से मतपेटियों सहित सारा सामान ब्लॉक स्तर पर पहुंचाया
हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतीराज विभाग ने अपनी तैयारियां करीब पूरी कर ली हैं। विभाग अब चुनावों की नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि पंचायतों के चुनाव दिसंबर में होने प्रस्तावित थे, लेकिन प्रदेश में आई आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी तक चुनावों को लेकर को समय तय नहीं किया है। पंचायती राज मंत्री और सीएम सुक्खू कह चुके हैं कि पंचायतों के चुनाव समय पर ही करवाए जाएंगे। इसी के मध्यनजर विभाग ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। स्टेशनरी और बेलेट बॉक्स विकास खंड अधिकारियोंं के कार्यालयों तक पहुंचा दिए हैं। बताया जा रहा है कि विभाग अपनी ओर से पूरी तैयारी कर चुका है, जिससे प्रदेश सरकार जब चाहे चुनावों की तिथियां घोषित कर दें।
इस बार आरक्षण रोस्टर नए सिरे से लागू किया जाएगा, जो 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होगा। सूत्रों के अनुसार जैसे ही चुनाव की नोटिफिकेशन जारी होगी, पंचायत स्तर पर चुनावी गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल बन जाएगा। पंचायती राज विभाग ने चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है,#PanchayatElections #HimachalPradesh #PanchayatiRajDepartment #ElectionPreparation #LocalBodyPolls #HimachalNews #CMsukhu #ReservationRoster #RuralGovernance #ElectionUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000