हर पंचायत में खुलेगी बैंक शाखा: सोलन में बोले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा – भारत केसरी टीवी

हर पंचायत में खुलेगी बैंक शाखा: सोलन में बोले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की कि आने वाले समय में देश की हर पंचायत में बैंक शाखा स्थापित की जाएगी, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही सभी बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें।

रविवार को सोलन के कोठों स्थित कला केंद्र सभागार में आयोजित पीएनबी वित्तीय समावेशन संतृप्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आरबीआई का उद्देश्य हर नागरिक तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना है। आज देशभर में बैंकिंग नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 500 से अधिक जनसंख्या वाले प्रत्येक क्षेत्र में पाँच किलोमीटर की दूरी के भीतर बैंकिंग सुविधा मौजूद हो।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी राज्यों, विशेषकर हिमाचल प्रदेश को इस अभियान में प्राथमिकता दी गई है। आज स्थिति यह है कि देश में जनसंख्या से भी अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं।

संजय मल्होत्रा ने मंच से यह भी आगाह किया कि डिजिटल क्रांति के साथ बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन धोखाधड़ी का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है, इसलिए कभी भी अपना फोन दूसरों को न दें और यदि देना भी पड़े तो केवल अपनी मौजूदगी में ही इस्तेमाल करने दें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000