*पांगी की सडक़ों पर आईबैक्स ने लगाई रौनक, चालक ने मोबाइल में कैद किया नजारा, वन्यजीव प्रेमी खुश* – भारत केसरी टीवी

*पांगी की सडक़ों पर आईबैक्स ने लगाई रौनक, चालक ने मोबाइल में कैद किया नजारा, वन्यजीव प्रेमी खुश*

*पांगी की सडक़ों पर आईबैक्स ने लगाई रौनक, चालक ने मोबाइल में कैद किया नजारा, वन्यजीव प्रेमी खुश*

Advertisement

गोंधला में वन मंडल के चालक ने मोबाइल में कैद किया नजारा, वन्यजीव पे्रमी खुश
वन मंडल पांगी के तहत गोंधला के समीप आईबैक्स के झुंड मोबाइल के कैमरे में कैद हुआ है। यह रोमांचक वीडियो अब वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति के प्रति समर्पित लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। बर्फीले पहाड़ों की पृष्ठभूमि में घूमते ये आईबैक्स हिमालय की जैव विविधता का जीवंत प्रमाण हैं। इस वीडियो को पांगी वन मंडल के चालक राकेश कुमार खन्ना ने हाल ही में चंबा जाते समय गोंधला के समीप कैद किया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताते चलें कि इससे पहले वन मंडल पांगी के वन रक्षक ने चस्क भटोरी क्षेत्र में भी आईबैक्स के झुंड को मोबाइल के कैमरे में कैद किया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में इन विलुप्तप्राय वन्यजीवों की स्थायी उपस्थिति बनी हुई है।
उधर, वन मंडलाधिकारी रवि गुलेरिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग वानस्पतिक और वन्यजीव संसाधनों के संरक्षण को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। विभाग की निरंतर निगरानी, गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों में मानवीय दखल को सीमित करने जैसी पहलें वन्यजीवों के सुरक्षित आवास की रक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वन विभाग की यह सजगता और स्थानीय कार्मिकों की सक्रियता इस बात का संकेत है कि यदि प्रकृति को खुला और सुरक्षित वातावरण मिले, तो वह चमत्कारी रूप स्वयं सामने लाती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000