मंडी में दर्दनाक हादसा: खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला की मधुमक्खियों के हमले से मौत – भारत केसरी टीवी

मंडी में दर्दनाक हादसा: खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला की मधुमक्खियों के हमले से मौत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*मंडी खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला की मधुमक्खियों ने ली जान, बचाने आए लोगों पर भी किया हमला*

 

मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बहरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि उसे बचाने के प्रयास में 4 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़े थे ग्रामीण

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरी गांव की रहने वाली 75 वर्षीय मलका देवी पत्नी भादर सिंह खेत में घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद 4-5 लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियों ने उन लोगों पर भी धावा बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में कुल 5 लोग घायल हो गए।

एम्स बिलासपुर में बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद सभी पांचों घायलों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया। वहीं, मलका देवी और एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया। दुखद बात यह रही कि एम्स में उपचार के दौरान 75 वर्षीय मलका देवी जिंदगी की जंग हार गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रशासन ने दी 25,000 रुपए की राशि

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000