मंडी में फिर फटा बादल, हिमाचल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का खतरा – भारत केसरी टीवी

मंडी में फिर फटा बादल, हिमाचल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का खतरा

मंडी में फिर फटा बादल, हिमाचल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का खतरा

Advertisement

 

Advertisement

➤हिमाचल में कई जिलों में लगातार भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं

Advertisement

➤कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में रेड अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertisement

➤मानसून सीजन में अब तक 74 मौतें, 37 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बनकर टूटी। चौहारघाटी सिल्हबुधानी के कोरतंग गांव में देर रात अचानक बादल फटने की घटना हुई, जिससे इलाके में भारी मलबा और पानी का बहाव दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस बार किसी व्यक्ति की जान का नुकसान नहीं हुआ। सोमवार रात ही मंडी के अलग-अलग हिस्सों में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी, जिससे लोगों में अब भी दहशत का माहौल है।

इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है, जहां अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सात जिलों – ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आगामी बारिश के चलते भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ जैसी आपदाओं की चेतावनी देता है।

विशेष रूप से कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ संवेदनशील इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अलर्ट मोड पर रखा है और आम जनता से अपील की है कि वे नदियों-नालों के पास न जाएं तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारियों पर नजर बनाए रखें। यह मानसूनी सीजन हिमाचल के लिए लगातार चुनौतियां लेकर आ रहा है और लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से लगातार तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जो विशेष रूप से कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में लागू है। चेतावनी के मुताबिक आज दोपहर से लेकर देर रात तक भारी बारिश के दो स्पेल पड़ सकते हैं।

इसके अलावा ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, शिमला, सोलन और कुल्लू जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी भारी बारिश, जलभराव, लैंडस्लाइड, बाढ़ और पेड़ों के गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी सभी 10 जिलों के लिए लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने जानकारी दी कि आज दोपहर बाद एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद देर रात एक और भारी बारिश का स्पेल प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने कल भी लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जुलाई को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी है।

इस साल का मानसून सीजन हिमाचल के लिए अब तक भारी तबाही लेकर आया है। 20 जून से 5 जुलाई तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों में 1 लैंडस्लाइड, 8 फ्लैश फ्लड, 14 बादल फटने, 8 डूबने, 1 आग, 2 स्नेक बाइट, 4 बिजली करंट, 6 ऊंचाई से गिरने और 3 अन्य कारण शामिल हैं। इसके अलावा 27 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई और अब भी 37 लोग लापता हैं।

मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। 30 जून की रात मंडी के सराज, धर्मपुर, नाचन और करसोग विधानसभा क्षेत्रों में एक ही रात 15 जगह बादल फटे, जिनमें से 10 घटनाएं अकेले सराज विधानसभा क्षेत्र में हुईं। यहां 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

किसी का घर टूट गया, किसी के पशु बाढ़ में बह गए, कई परिवारों की खेती और बागीचों को नुकसान पहुंचा। इस त्रासदी में मंडी में अब तक 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 32 लोग लापता हैं। भारतीय सेना और प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। सेना प्रभावित गांवों में राशन पहुंचाने का कार्य भी कर रही है, क्योंकि अधिकांश सड़कें और रास्ते कट गए हैं।

प्रदेश भर में प्रशासन ने डीसी स्तर पर निगरानी टीमें गठित कर दी हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की चेतावनी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000