धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 71.30 प्रतिशत मतदाताआंे ने डाले वोट – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 71.30 प्रतिशत मतदाताआंे ने डाले वोट

ब्रह्मू राम सरेना धर्मशाला, 01 जून।
जिला कांगड़ा में आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव के लिए 71.30 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 86 हजार 603 मतदाता हैं। इनमें 42 हजार 702 महिला और 43 हजार 940 पुरुष वोटर हैं। इनमें से 31 हजार 28 महिला मतदाताओं और 30 हजार 31 पुरूष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
91 मतदान केंद्रों में डाले गये वोट
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 90 सामान्य और एक क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन था। 54-मंदल मतदान कंेद्र को क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की श्रेणी में रखा गया था। धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 47 स्थानों और 63 मतदान कंेद्रों पर वेबकास्टिंग भी की गई। धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में चार आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें चीलगाड़ी, सिविल लाइंस, दाड़ी-3 और योल-2 शामिल हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000