सोलन नगर निगम ब्रेकिंग: अमरदीप सिंह पांजा होंगे वार्ड पांच से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी – भारत केसरी टीवी

सोलन नगर निगम ब्रेकिंग: अमरदीप सिंह पांजा होंगे वार्ड पांच से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी

सोलन। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता अमरदीप सिंह पांजा को वार्ड नंबर —5 के उपचुनाव में पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। पांजा इससे पहले संघ व एबीवीपी से जुड़कर पार्टी की सेवा कर चुके हैं। उनकी पत्नी भी नगर निगम की सभासद रह चुकी हैं।

Advertisement

विदित रहे कि पांजा के अलावा कई और भाजपा नेताओं ने इस सीट के लिए पार्टी में आवेदन किया था। इसी वजह से पार्टी की स्थानीय इकाई और आलाकमान को फैसला करने में देरी हो रही थी। अब टिकट पर पार्टी के ऐलान के बाद स्थिति साफ हो गई है। कल नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है और पांजा ने पहले ही दावा किया था कि उन्होंने नामांकनपत्र खरीदने के अलावा सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर रखे हैं।

Advertisement

कांग्रेस की ओर से इस सीट पर नगर निगम के नामित सदस्य पुनीत नारंग को टिकट दिया गया है। अभी यह मालूम नहीं है कि इस सीट पर कोई निर्दलीय प्रत्याशी सामने आएगा या नहीं। यदि ऐसा होता है तो नारंग और पांजा के अतिरिक्त निर्दलीय के बीच मुकाबला होगा। वर्ना नगर निगम सोलन में सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। यह सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए नाक का सवाल बन गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000