सोलन ब्रेकिंग : पुलिस ने बस से 20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा अमृतसर का रहने वाला नशा तस्कर – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : पुलिस ने बस से 20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा अमृतसर का रहने वाला नशा तस्कर

सोलन। सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने चंडीगढ़ से परवाणू की ओर आ रही बस में सवार एक अमृतसर निवासी युवक से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आज पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट के सामने पेश किया और सात दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को सोलन की विशेष अन्वेषण ईकाई (SIU) की टीम को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि चंडीगढ़ से परवाणू की ओार आ रही बस में एक चिट्टा तस्कर भी सफर कर रहा है। उसके पास चिट्टे की खेप बरामद की जा सकती है।

Advertisement

इस सूचना पर विशेष अन्वेषण ईकाई टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये नाकेबन्दी करके बस को रुकवा लिया। बस में बैठी सवारियों की तलाशी लेने पर सीट पर बैठे एक के पास से बीस ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गगनदीप बताया। 27 वर्षीय गगनदीप अमृतसर के बटाला रोड स्थित पवन नगर का रहने वाला है।

Advertisement

थाना परवाणू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एनडीएण्डपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

गिरफतार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । पुलिस ने गगनदीप को अदालत के समक्ष पेश करके सात दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000