हिमाचल के राज्यपाल के फ्लीट में शामिल वाहन आपस में टकराए, कुछ सुरक्षाकर्मी चोटिल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के राज्यपाल के फ्लीट में शामिल वाहन आपस में टकराए, कुछ सुरक्षाकर्मी चोटिल

लखनऊ। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य चोटिल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास हुआ।

Advertisement

सुबह 8:10 बजे राज्यपाल लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ की ओर एक कार्यक्रम में शामिल हो के लिए रवाना हुए। रास्ते में अचानक उनकी फ्लीट में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

Advertisement

हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फ्लीट के सामने अचानक एक वाहन ने ब्रेक लगा दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में राज्यपाल सुरक्षित हैं। पुलिस हादसे का कारण पता कर रही है।

Advertisement

हादसे के बाद सुरक्षा में तैनात अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Advertisement

फ्लीट में एसीपी गाजीपुर भी शामिल थे। वह भी घायल हुए हैं। उनको दूसरी गाड़ी से भेजा गया है। हादसे की वजह से शहीद पथ पर जाम लग गया है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000