देश विरोधी कांग्रेस को भारत नहीं पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन: अनुराग ठाकुर

9 मई 2024, हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा

Advertisement

जनता के बीच कांग्रेसी नेता नहीं बता रहे अपने सरकार की एक भी उपलब्धि: अनुराग ठाकुर

Advertisement

कांग्रेस का गिर रहा ग्राफ़, मोदी जी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर : अनुराग ठाकुर

Advertisement

:

Advertisement

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच कहा की आज कांग्रेस के नेता लोगों से वोट मांगने जा रहे हैं तो अपने 15 महीनों की सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता आज बुरी तरह से हताश और निराशा है क्योंकि उन्हें कांग्रेस की झूठी गारंटीयों से उत्पन्न जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

श्री अनुराग ठाकुर आज चुनाव प्रचार हेतु हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ और नादौन मंडल में थे। सर्वप्रथम उन्होंने कुटलैहड़ के थाना कलां में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया और उसके पश्चात नादौन मंडल में चार जनसभाओं को संबोधित किया।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के पास भाजपा को कोसने, झूठ, भय, भ्रम फैलाने और तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं है वहीं तीसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी जी जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं और कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस समय-समय पर भारतीयों को महसूस कराती रहती है कि वह एक अंग्रेज द्वारा स्थापित की गई पार्टी है। भारतीयों को बांटने और उन पर राज करने के लिए जो कभी अंग्रेज किया करते थे वह आज कांग्रेस कर रही है। इसीलिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता इन चुनावों में झूठ और भ्रम फैलाने के साथ-साथ लोगों को क्षेत्रीयता, भाषा, धर्म और अब चमड़ी के रंग के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आजादी के 75 वर्षों बाद भी भारतीयों को रंग के आधार पर बांटना और उन्हें अफ्रीकी, चीनी, अरब और अंग्रेज कहना बेहद शर्मनाक है।

“आज कांग्रेस की देश विरोधी हरकतों के चलते उन्हें भारत में कोई समर्थन तो नहीं मिल रहा लेकिन पाकिस्तान से समर्थन जरुर मिल रहा है। कभी कांग्रेस हमारे एससी-एसटी और ओबीसी भाइयों का आरक्षण छीन कर मुसलमानो को दे देती है तो कभी भारतीयों की संपत्ति छीन कर अपने वोट बैंक को देने की बात करती है। यह कैसी सनातन और संतान विरोधी सोच है। जब राहुल गांधी को नॉर्थ इंडिया ने नकार दिया तब वे साउथ जाकर एसडीपीआई और पीएफआई जैसे संगठनों का सहयोग ले रहे हैं जो देश के खिलाफ और आतंकवादी एजेंडा चलातीं है। कांग्रेस ने तो भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले को लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया है। तो आखिर यह भारत को टुकड़ों टुकड़ों में बांटने वाली सोच कहां तक जाएगी? कांग्रेस और उसके साथी बम ब्लास्ट करने वालों और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को संरक्षण देते हैं। ये लोग रक्षा सौदों से लेकर खेल के सामान खरीद में भी दलाली कर सकते हैं।”

श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि “ऊना के स्वा में तीन पुल निर्माण कराए जा चुके हैं जिनकी लागत क्रमशः ₹45, ₹48, और ₹63 करोड़ हैं। इसके अलावा जसवा प्रागपुर में भी हमने एक ₹63 करोड़ का पुल बनवा दिया है। यहां 40 वर्षों से ट्रेन नहीं चली थी। हमने ऊना से दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुचाई है। आज ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कोलकाता, नांदेड साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा, इंदौर और महाकाल लोक तक सीधी ट्रेनें हैं। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन भी हमारे ऊना से हीं चली जो मात्र 4:30 घंटे में दिल्ली पहुंचा देती है। कांग्रेस इस बारे में सोच भी नहीं सकती थी लेकिन हमने यह सब करके दिखाया है। इसीलिए आगामी चुनाव में जनता हमें सत प्रतिशत आशीर्वाद देगी।

इसके अलावा श्री अनुराग ठाकुर ने अपनी जनसभाओं में आगामी 1 जून को मतदाताओं से भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कर हिमाचल की चारों सीटें और विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटें भाजपा को देने का आग्रह किया। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईपीएल के सीजन में आप चुनाव में मोदी जी के पक्ष में चौका और छक्का लगा दो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000