हाई बीम लाइट का दुरुपयोग पड़ा भारी: चालान के साथ सस्पेंड होगा लाइसेंस, DGP ने दिए सख्त निर्देश – भारत केसरी टीवी

हाई बीम लाइट का दुरुपयोग पड़ा भारी: चालान के साथ सस्पेंड होगा लाइसेंस, DGP ने दिए सख्त निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने हाई बीम लाइट के दुरुपयोग पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर अब प्रदेश में भी हाई बीम के गलत इस्तेमाल को डेंजरस ड्राइविंग की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान और अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि रात के समय वाहन चलाते हुए हाई बीम की बजाय लो बीम लाइट का उपयोग करें।

लो बीम से चालक को पर्याप्त रोशनी मिलती है और सामने से आ रहे वाहन चालकों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। हिमाचल की पहाड़ी और घुमावदार सडक़ों पर हाई बीम का इस्तेमाल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। तेज रोशनी पड़ते ही सामने से आ रहे वाहन चालक को कुछ समय के लिए कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन अनियंत्रित हो सकता है। रात के समय यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रैफिक चैकिंग के दौरान हाई बीम के दुरुपयोग पर विशेष नजर रखें

पांच हजार तक जुर्माना

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हाई बीम के गलत इस्तेमाल पर 1000 से 5000 रुपए तक जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने और बार-बार उल्लंघन की स्थिति में और अधिक सख्त दंड का प्रावधान है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।

डीजीपी ने कसा शिकंजा

डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा है कि हाई बीम का गलत इस्तेमाल सीधे तौर पर डेंजरस ड्राइविंग है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000