*दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने संजौली,शिमला में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा* – भारत केसरी टीवी

*दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने संजौली,शिमला में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा*

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम कथा का भव्य आयोजन जंजघर, नज़दीक लक्ष्मी नारायण मन्दिर, संजोली में किया गया है।

Advertisement

।कथा के उपलक्ष्य में आज विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले श्रवण कुमार और पार्षद कमलेश मेहता ने पूजन किया।कलश यात्रा का शुभारम्भ एसएचओ ढली विरोचन नेगी, पार्षद इंजन घर अंकुश वर्मा, पार्षद मशोबरा विशाखा मोदी, सीमा विज़न,साध्वी गार्गी भारती,साध्वी तरनी भारती, स्वामी धीरानन्द जी ने पूजन कर और भगवा ध्वज लहराकर किया।इस अवसर पर पूर्व मेयर सत्या ठाकुर कौंडल,

Advertisement

लितेश कुमार,राजेश कुमार,बहादुर सिंह,विशेष रूप से उपस्थित रहे। सैकड़ों सौभाग्यवती माताओं बहनों ने मंगल कलश यात्रा में हिस्सा लिया।कलश यात्रा में छोटे बच्चे और युवा भाई बहन भी शामिल हुए जो हाथों में नशा न करें,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण,गो सेवा आदि सन्देश देते हुए स्लोगन लेकर चल रहे थे।सनातन धर्म के जयकारों से सारा वातावरण राममय हो गया।

Advertisement

कलश यात्रा दक्षिणेश्वरी काली मन्दिर ढली से चलकर सब्ज़ी मण्डी ढली से होते हुए,संजौली मुख्य बाजार,संजौली चौक से जंजघर कथा स्थल पहुंची। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का अभिनंदन पुष्प वर्षा और प्रभु भगतों को प्रसाद वितरण कर किया।

स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान पूरे विश्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वामी जी ने कहा कि हमें सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए और हमेशा ही सनातन धर्म का प्रचार करते रहना चाहिए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000