सांगला में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मुख्य अतिथि – भारत केसरी टीवी

सांगला में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रहे मुख्य अतिथि

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
जिला स्कूली खेलकूद संघ किन्नौर द्वारा सांगला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिरकत की।
इस अवसर पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर के डायरेक्टर उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पीताम्बर दास नेगी तथा किनफेड के डायरेक्टर सचिन नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिले के 39 विद्यालयों की 343 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ मार्च पास्ट, सरस्वती वंदना और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कल्पा, पूह और निचार खंड की छात्राओं ने  विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
अपने संबोधन में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे मानवीय गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने बताया कि हिमाचल सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण, बहुउद्देश्यीय हॉल, प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन तथा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल उपकरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री खेल प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि, छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि हिमाचल के युवाओं में खेलों के प्रति अपार उत्साह और क्षमता है। सरकार का प्रयास है कि इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।
प्रतियोगिता के परिणाम
07 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
सांस्कृतिक प्रतियोगिता: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला प्रथम।
बॉक्सिंग: सांगला प्रथम, रक्छम द्वितीय।
फुटबॉल: कोठी प्रथम, कल्पा द्वितीय।
चेस: कल्पा प्रथम, लियो द्वितीय।
कबड्डी: कल्पा ब्लॉक प्रथम, निचार ब्लॉक द्वितीय।
हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल: निचार ब्लॉक प्रथम, पूह ब्लॉक द्वितीय।
खो-खो: निचार ब्लॉक प्रथम, कल्पा ब्लॉक द्वितीय।
टीटी: पूह ब्लॉक प्रथम, कल्पा ब्लॉक द्वितीय।
ओवरऑल ट्रॉफी एवं गवर्नर ट्रॉफी: कल्पा ब्लॉक के नाम रही।
इस वर्ष प्रतियोगिता में कुराश और ठोडा खेल को भी शामिल किया गया।
कुराश: पंगी स्कूल प्रथम, कानम स्कूल द्वितीय।
ठोडा: शौंग स्कूल प्रथम, ज्ञाबुग स्कूल द्वितीय।
मार्चपास्ट: पूह ब्लॉक प्रथम।
समापन समारोह में मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप नेगी, प्रधानाचार्य स्थानीय पाठशाला बलविंदर सिंह, पार्टी पदाधिकारी प्रताप नेगी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
जिला स्कूली खेलकूद संघ किन्नौर द्वारा सांगला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिरकत की।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000