कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: मैगी खाने रुके दो युवकों को तेज़ रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: मैगी खाने रुके दो युवकों को तेज़ रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के कांगड़ा मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर बगलामुखी मंदिर के समीप सीरा दा भरो में आज बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। यहां सड़क किनारे मैगी खाने के लिए रुके 2 युवकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी गाड़ी से किसी काम के सिलसिले में जालंधर से कांगड़ा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे वे सीरा दा भरो के पास एक खोखे (स्टाल) पर मैगी खाने के लिए रुके। खोखा मालिक सुरिंदर के मुताबिक युवकों ने अभी मैगी बनाने का ऑर्डर दिया ही था और वे उसमें पानी डालने वाले थे कि तभी कांगड़ा की ओर जा रहे सरिया से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रैश बैरियर से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में सड़क किनारे रखा खोखा भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वहां रुकने की बजाय गाड़ी लेकर भाग निकला। उसने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे दरकाटा के पास जाकर ट्रक रोका। खोखा मालिक सुरिंदर ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे दरकाटा के पास पकड़ लिया। सुरिंदर ने अंदेशा जताया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में लग रहा था। वही बनूड से गग्गल कांगड़ा के लिए सरिया लेकर जा रहे ट्रक चालक कुलदीप ने अपना बचाव करते हुए दावा किया है कि उसके ट्रक से यह हादसा नहीं हुआ है उसने कहा कि जब वह वहां से गुजरा तो सड़क पर पहले से ही खून पड़ा हुआ था हादसे की सोने मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घर युवक को सिविल अस्पताल देहरा पंचायत वही रानी ताल पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जज लिया और दुर्घटना के कर्म की प्राथमिक जांच शुरू कर दी पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और साक्षयों के आधार पर मामले की तपतीश कर रही है डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है वही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है

Advertisement

#KangraAccident #RoadAccident #NH503 #BaglamukhiTemple #TruckAccident #HimachalNews #BreakingNews #Kangra #Dehra #JwalamukhiPolice #HimachalUpdates #RoadSafety

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000