एसपी इल्मा अफरोज के मामले पर सामने आए राम कुमार, बोले: निजी कारणों से छुट्टी पर गई है एसपी – भारत केसरी टीवी

एसपी इल्मा अफरोज के मामले पर सामने आए राम कुमार, बोले: निजी कारणों से छुट्टी पर गई है एसपी

नालागढ़। दून के विधायक राम कुमार चौधरी एसपी बद्दी इल्मा अफरोज के छुट्टी पर जाने को लेकर उठे विवाद पर खुलकर सामने आए हैं। बद्दी में पत्रकारवार्ता के दौरान राम कुमार चौधरी ने कहा के एसपी बद्दी का छुट्टी पर जाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं, न ही वह किसी अफसर को छुट्टी पर भेज सकते हैं। यह मामला गृह विभाग व मुख्यमंत्री के अधीन आता है और एक अधिकारी के निजी कारणों से छुट्टी जाने के मामले को उछालना ओछी हरकत है।

Advertisement

राम कुमार चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर चला कि एसपी ने उनके परिवार के टिपरों के चालान किए। इस वजह से उन्हें छुट्टी पर भेजा गया। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा न तो उनका और न उनके परिवार का क्रॅशर है और न ही उनके पास कोई टिपर है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दो साल से उनका क्रॅशर नेशनल हाईवे की फर्म एसपीजी इंफ्राॅकान के पास लीज पर है और वही फर्म नेशनल हाईवे के काम के लिए क्रॅशर को चला रही है। उनके टिपर पंजेहरा के ठेकेदार के पास किराये पर चल रहे हैं, जिनका भी किसी भी तरह का खनन का कोई चालान नहीं हुआ। दो साल से परिवार का खनन से जुड़ा कोई काम नहीं है। फिर भी विपक्ष ने एसपी बद्दी के छुट्टी जाने को उनके साथ जोड़ा गया जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ मानहानि के नोटिस जारी करेंगे।

Advertisement

राम कुमार चौधरी ने कहा के विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए विपक्ष झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के ये नापाक मनसूबे कामयाब नहीं होंगे। नालागढ़ चुनाव में भाजपा नेता छाती पीट पीटकर कहते थे के बीबीएन में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं है। एसपी बद्दी छुट्टी पर गई हैं, ना कि उनका तबादला हुआ। उन्होंने जो विधानसभा में प्रिविलेज मोशन एसपी बद्दी के खिलाफ डाला है उसकी जांच अभी शुरू होनी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000