सोलन न्यूज : रामलीला में अब से कुछ देर बाद हनुमान—मकरध्वज युद्ध और फिर कुंभकर्ण वध – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : रामलीला में अब से कुछ देर बाद हनुमान—मकरध्वज युद्ध और फिर कुंभकर्ण वध

सोलन। यहां के गंज बाजार में श्री जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला में आज अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली लीला में हनुमान —मकरध्वज वध और कुंभकर्ण वध तक की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इससे पहले कल हुई रामलीला में नगर निगम के पार्षदों को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। सभी को रामलीला कमेटी की ओर से स्मृति चिहृन देकर सम्मानित किया गया। कल अंगद का लंका में रावण दरबार में जाकर पैर जमाना व विभिषण का भगवान राम की शरण में आने की लीलाओं का मंचन किया गया।

Advertisement

Advertisement

कल श्रीरामलीला का प्रथम कार्यक्रम सती दाह का एक्ट मंचित किया गया। जिसमें अपने पिता के यज्ञ में भगवान शिव के अपमान से क्रोधित सती का हवन यज्ञ में कूदने की घटना का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद हनुमान जी के अशोक वाटिका से लौटने के बाद माता सीता द्वारा दी गई चूडामणि श्रीराम को देने, वानर सेना द्वारा समुद्र पर पुल का निर्माण व अंगद का रावण के दरबार में जाकर पैर जमाने तक की लीलाओं का मंचन किया गया। विभिषण का रावण का पक्ष छोड़कर राम की शरण में आने की लीला को देखकर लोग भाव विभोर हो गए रामलीला मंडल के निर्देशक हरीश मारवाह ने विभिषण का पात्र बखूबी निभाया।

Advertisement

इस मौके पर नगर परिषद के तमाम पार्षदों सरदार सिंह ठाकुर, पूनम ग्रोवर, शैलेंद्र गुप्ता, रीतिका,  अमरदीप पांजा व रजनी को बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। सभी को मंडल की ओर से पदाधिकारियों ने स्मृति चिहृन देकर सम्मानित किया। रामलीला में मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, निर्देशक हरीश मारवाह, उपाध्यक्ष कुलदीप रावत,गुरशरण सिंह, राकेश अग्रवाल व संजय वर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000