टीचर अवार्ड मनी, डाक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, नंबरदारों और आशा वर्कर का मानदेय भी बढ़ाया – भारत केसरी टीवी

टीचर अवार्ड मनी, डाक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, नंबरदारों और आशा वर्कर का मानदेय भी बढ़ाया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कैबिनेट मीटिंग में फैसला; सुपर स्पेशलिस्ट को एनपीए, नंबरदारों-आशा वर्कर का मानदेय भी बढ़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम एमसीएच तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस यानी एनपीए प्रदान करने का निर्णय लिया। संशोधित व्यवस्था के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 40,000 के स्थान पर 50,000 रुपए, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 45,000 के स्थान पर 60,000 रुपए तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 50,000 के स्थान पर 65,000 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही अब राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को 60,000 के स्थान पर 1.50 लाख रुपए जबकि राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को 40,000 के स्थान पर एक लाख रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में नंबरदारों के मासिक मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि कर 4,500 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय को प्रथम अप्रैल, 2026 से 5,800 रुपए से बढ़ाकर 6,800 रुपए करने का निर्णय लिया।

मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी तथा टीएमसी में बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजिस्ट तथा बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठयक्रम आरंभ करने को स्वीकृति दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000