टिहरा में 26 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह, तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा – भारत केसरी टीवी

टिहरा में 26 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह, तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

[मदन शर्मा]

Advertisement

उपायुक्त ने की राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

Advertisement
  • टिहरा में 26 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में होगा समारोह

मंडी, 24 जुलाई। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टिहरा में 26 जुलाई, 2026 को आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आज यहां उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि कारगिल विजय दिवस राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में हर वर्ष मनाया जाता है। इस बार यह राज्य स्तरीय समारोह मंडी जिला में आयोजित किया जा रहा है। इस अति महत्वपूर्ण समारोह के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलाधिकारी (ना.) धर्मपुर को समारोह स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को मंच एवं पंडाल सहित आगंतुकों के लिए पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि समारोह में पधारने वाली सभी वीर नारियों, शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों के स्वागत सम्मान के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण विभाग को वीर नारियों, युद्ध वीरों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, ठहराव व परिवहन इत्यादि में संबंधित विभागों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल व आस-पास साफ-सफाई, कूड़ा निष्पादन, शौचालय की सुविधा, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण इत्यादि के लिए स्थानीय निकायों व पंचायतों को सभी प्रबंध करने को कहा। जल शक्ति विभाग को पेयजल इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत बोर्ड को बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने, स्वास्थ्य विभाग को आपात चिकित्सा सेवाएं तथा अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा संबंधी तैयारियां करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस समारोह में देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को पूर्व सैनिक लीग एवं जिला भाषा, संस्कृति विभाग के समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कानून एवं व्यवस्था, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

बैठक में कार्यवाहक अतिरिक्त उपायुक्त चंद्र प्रकाश, आदेशक गृह रक्षक वाहिनी पुनीत रघु, सहायक आयुक्त के.एस. पटयाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मंडी में जबकि उपमंडलाधिकारी (ना.) धर्मपुर जोगिंदर पटियाल सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000