जेल से नहीं डरती भाजपा, जनहित की आवाज़ दबाने के लिए बनाए जा रहे झूठे मामले : सुधीर शर्मा – भारत केसरी टीवी

जेल से नहीं डरती भाजपा, जनहित की आवाज़ दबाने के लिए बनाए जा रहे झूठे मामले : सुधीर शर्मा

जेल से नहीं डरती भाजपा, जनहित की आवाज़ दबाने के लिए बनाए जा रहे झूठे मामले : सुधीर शर्म

Advertisement

 

Advertisement

यदि जेल भेजना है तो भेज दें, भाजपा कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे : सुधीर शर्मा

 

 

शिमला। ब्यूरो सुभाष शर्मा।    05/08/2026

 

 

 

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित जन आंदोलन के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को लगता है कि झूठे मुकदमे दर्ज कर या जेल भेजकर भाजपा की आवाज़ दबाई जा सकती है, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों और प्रदेश हित की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ता रहेगा।

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार जनहित के मुद्दों को पूरी तरह भुलाकर केवल प्रतिशोध की राजनीति में लगी हुई है। मुख्यमंत्री राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करवाकर लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यों को उजागर किए जाने तथा तैयार की जा रही चार्जशीट से सरकार घबरा गई है। इसी डर के कारण भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक के बाद एक झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

 

सुधीर शर्मा ने कहा, “अगर सरकार में दम है तो हमें जेल भेज दे, लेकिन भाजपा न तो डरने वाली है और न ही झुकने वाली है। हम प्रदेश हित और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संघर्ष करते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा, जनता की आवाज़ बुलंद करने और कांग्रेस सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000