जुब्बल मंडल में महिला पर खेला भाजपा ने दाव, मीनाक्षी बनी मंडल अध्यक्षा चेतन और नंदा ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस ने ठेकेदारों के नहीं दिए 820 करोड़, ठियोग डिविजन के 2.5 और जुब्बल के 2 करोड़ देनदारी : नंदा

Advertisement

जुब्बल/ठियोग/शिमला, भाजपा जुब्बल मंडल के मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया रेस्ट हाउस में पूर्ण हुई। बैठक में चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता चेतन ब्रागटा, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, नवनियुक्त कोटखाई नावर के मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह डोगरा एवं सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मंडल अध्यक्ष के रूप में मीनाक्षी मानटा का चयन हुआ। इस नियुक्ति पर चेतन ब्रागटा ने नवनियुक्त महिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य ने कर्ण नंदा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बना कर भाजपा ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। जुब्बल नावर और कोटखाई मंडल में 25000 से अधिक सदस्यता इस बात को दर्शाता है कि भाजपा का संगठन कितना मजबूत है। भाजपा ने जहां हर वर्ग की मजबूती के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में काम किया है वहीं कांग्रेस से दलित, पीड़ित और गरीबों को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दृष्टिहीन सरकार का राज चल रहा है जिनको जनता की पीड़ा दिखाई नहीं देती, आज प्रदेश में पीडब्लूडी महकमे के ठेकेदारों के 820 करोड़ रु की देनदारी है, अकेले ठियोग डिविजन की 2.5 करोड़ और जुब्बल डिवीजन की 2 करोड़ से अधिक की देनदारी है। हिमाचल में ट्रेज़री खाली हो गई है और यहां तक कि एक्स ई एन के पानी, टेलीफोन बिलो का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।
उन्हें कहा कि हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा के सरकारी सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। वर्ष 2024-25 में हुई एडमिशन की आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सरकारी स्कूलों में सिर्फ 22,146 बच्चों ने एडमिशन ली है, जबकि स्कूलों की संख्या ही 9940 है। दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों में 46,426 बच्चों की एडमिशन हो गई है। यानी नए शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूलों में एडमिशन का आंकड़ा निजी के मुकाबले आधा रह गया है। चिंता की बात यह है कि 2457 प्राइमरी स्कूलों में 10 से भी कम बच्चे एनरोल हुए हैं, जबकि 150 से ज्यादा एडमिशन वाले स्कूल सिर्फ 61 रह गए हैं और हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री किधर से है। शिक्षा मंत्री खुद जुब्बल नावर कोटखाई से नाता रखते है, यहां के मंत्री केवल भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के उद्घाटन कर वहा वाही करने का काम कर रहे है और उन्होंने अपनी सरकार के साथ मिलकर एक पैसे का भी नया विकासात्मक कार्य नहीं किया है, अगर उन्होंने कुछ किया है तो अपने कार्यों का व्हाइट पेपर लेकरके आए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000