खुद को पत्रकार बताकर 11 हजार की वसूली का आरोप, नाहन में मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

खुद को पत्रकार बताकर 11 हजार की वसूली का आरोप, नाहन में मामला दर्ज

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सदर थाना नाहन में एक व्यक्ति के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटकर धन उगाही करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ठाकुर निवासी गांव पंजाहल, तहसील नाहन ने आरोप लगाया कि 21 मई को कृति भूमि न्यूज चैनल से जुड़े बताए जा रहे सतीश कुमार अपने चालक हरि दत्त शर्मा के साथ पंजाहल पहुंचे और बिना अनुमति उनका इंटरव्यू लिया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर 11,000 रुपए की रसीद काटी गई और राशि ली गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों के भी जबरन इंटरव्यू लेकर 11,000 रुपए की रसीद काट रहा था। 30 मई को प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार के खेत में चल रहे जेसीबी कार्य की बिना अनुमति वीडियो बनाकर रसीद के लिए दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायत के अनुसार जब प्रधान ललिता देवी ने रिपोर्टिंग संबंधी प्रशासनिक अनुमति मांगी तो संबंधित व्यक्ति कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका प्रैस कार्ड हरियाणा का है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 308(2), 329(3) केस दर्ज कर लिया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000