हिमाचल में 3 नवम्बर तक रहेगा साफ मौसम, 4-5 को फिर बरसेंगे बादल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 3 नवम्बर तक रहेगा साफ मौसम, 4-5 को फिर बरसेंगे बादल

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राज्य में इस बार अक्तूबर माह में सामान्य से 173 प्रतिशत अधिक मेघ बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस माह राज्य में औसतन 25.1 मिलीमीटर के मुकाबले 68.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1901 से अब तक का 14वां सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड है। यह वर्ष 2005 के बाद का सबसे ज्यादा अक्तूबर माह का वर्षा आंकड़ा है, जब राज्य में 413.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि अक्तूबर माह के अधिकांश दिन प्रदेश में शुष्क रहे। केवल 6 दिन में हल्की वर्षा रही, जबकि 6 अक्तूबर को सक्रिय वर्षा और 7 व 8 अक्तूबर को भारी वर्षा दर्ज की गईं।
राज्य में खिली धूप से राहत, 3 नवम्बर तक रहेगा शुष्क मौसम, 4-5 को बरसेंगे मेघ
राज्य में शुक्रवार को पहाड़ी और मध्यपर्वतीय इलाकों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर निकली हल्की गर्म धूप ने ठंड से राहत दी। सुबह-शाम की ठिठुरन के बावजूद लोगों ने दिन के समय धूप का खूब आनंद लिया। वहीं, मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर कोहरे का असर देखने को मिला। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी 3 नवम्बर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी।
विभाग ने बताया कि 3 नवम्बर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है#HimachalWeather #IMDShimla #MonsoonUpdate #RainAlert #WesternDisturbance #HimachalNews #WeatherForecast

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000