जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई – भारत केसरी टीवी

जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

न्यू शिमला क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए चल रही खुदाई से उत्पन्न यातायात अव्यवस्था एवं जनसुविधाओं पर पड़ रहे प्रभाव के संबंध में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शिमला ने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षत्र में आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों को लागू करने की दिशा में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि न्यू शिमला क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए की जा रही खुदाई से आम जनता, स्कूली विद्यार्थियों तथा कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को हो रही कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसके लिए सड़क बहाल करवा दी गई है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सड़कों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक प्रबंध करने तथा नगर निगम एवं संबंधित एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में न्यू शिमला मार्ग पर यातायात दबाव को देखते हुए छोटे आकार की बसों के संचालन के लिए एचआरटीसी को निर्देश दिए। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करके यातायात को सुचारू बनाए रखने को कहा गया।

उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय के सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा भविष्य में किसी भी विकास कार्य के दौरान आम जनता की सुविधा और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर सहित नगर निगम शिमला, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, विद्युत बोर्ड तथा संबंधित दूरसंचार कंपनी के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लि

या।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000