जालंधर में भीषण धमाका: कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट, एक की मौत, दो गंभीर घायल – भारत केसरी टीवी

जालंधर में भीषण धमाका: कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bharat kesari tv

Advertisement

पंजाब के जालंधर शहर में रविवार को एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। संतोखपुरा क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों की दीवारें कांप उठीं और लगभग एक किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। विस्फोट की चपेट में आने से मृतक के शरीर के टुकड़े बिखर गए। मृतक की पहचान संतोखपुरा निवासी रजिंदर के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना-8 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ब्लास्ट के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में रखा गैस सिलेंडर फट सकता है, वहीं कुछ लोगों को आशंका है कि कबाड़ में मौजूद कोई पुराना विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री हादसे की वजह बनी हो। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौके पर थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000