चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार: अनुराग ठाकुर भ्रष्टाचारी कांग्रेस ने आपदा में भी किया भाई-भतीजावादः अनुराग ठाकुर

6 मई 2024, हिमाचल प्रदेश: ब्यूरो सुभाष शर्मा

Advertisement

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसियों के बयान बाजी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक पढ़ने लिखने की आदत नहीं है इसीलिए उन्हें भाजपा का विकास और अपना भ्रष्टाचार नहीं दिखता। हमने मात्र 1 वर्ष में 20 हजार ग्रामीण आवास मंजूर कराए हैं। आपदा के समय त्वरित तौर पर ₹1762 करोड़ दिए गए। हमने मनरेगा में भी अलग से पैसे दिए लेकिन कांग्रेस ने तिरपाल बांटने में भी बंदर बांट करते हुए यह देखा कि कौन कांग्रेस का है कौन बीजेपी का है। कांग्रेसी नेताओं ने तिरपाल बँटाई में भी भाई-भतीजावाद को प्राथमिकता दी। इन्होंने खुद तो आपदा पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया और केंद्र से मिली मदद का भी उपयोग नहीं कर पाए।

Advertisement

श्री अनुराग ठाकुर आज सर्वप्रथम ऊना और हरोली मंडल के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में गए और उसके पश्चात धुसाड़ा में एक स्थानीय सम्मेलन में शामिल हुए।

Advertisement

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज चुनाव परिणाम से पहले हीं कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी है इसलिए वह कभी ईवीएम तो कभी इलेक्शन कमीशन तो कभी कुछ और पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। कांग्रेस तो झूठ, भय और भ्रष्टाचार से आगे बढ़कर अब डीप फेक का उपयोग कर रही है। कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों का आलम यह है कि आज उन्हें समर्थन भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से मिल रहा है। विदेशी ताक़तें कांग्रेस से अपनी उम्मीदें लगाए बैठी हैं लेकिन भारतीय जनता अब कांग्रेस के हाथों में देश कभी नहीं देगी। यह वही कांग्रेस है जो सैन्य खरीद में भी भ्रष्टाचार करती है। यह वही कांग्रेस है जो सेना को कमजोर बनाना चाहती है। यह वही कांग्रेस है जो सेना के पराक्रम पर सवाल उठाती है और कसाब जैसे आतंकवादी के पकड़े जाने के बाद भी पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।”

Advertisement

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा से पहले कोविड काल में भी मैंने सिर्फ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, पीपीई किट, मास्क और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई थीं। हमारी संस्कृति आपदा में राजनीति करने की नहीं है लेकिन कांग्रेस वाले आपदा के समय और नीचे गिरने लगते हैं।

Advertisement

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को इतने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 1762 करोड रुपए के एम्स अस्पताल के बाद किसे पता था कि हम अपने ऊना के लिए 500 करोड़ का पीजीआई अस्पताल भी मंजूर करवा लेंगे। लेकिन यह सब हमने मोदी जी के नेतृत्व में संभव कराया है। आज हमारा संसदीय क्षेत्र मेडिकल टूरिज्म का हब बनने वाला है। इससे यहां रोजगार और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार आज हमारे यहां सभी बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं और अब प्रदेश का पहला सिंथेटिक हॉकी फील्ड भी हम ऊना में हीं बनाने जा रहे हैं। आज हमने दौलतपुर चौक तक रेलवे लाइन पहुंचा दी है और उसका विद्युतीकरण भी किया है।”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “जब कांग्रेस की सरकार में मैं यहां से सांसद था तब मैं लड़कर यहां प्रोजेक्ट लाता था तब भी उस समय की कांग्रेस की सरकार उन्हें लागू नहीं करती थी। लेकिन मोदी जी की सरकार में मैंने प्रोजेक्ट भी लाया और जयराम जी की सरकार में उसे लागू भी कराया। इसी प्रकार आज अगर हिमाचल के उद्योगों में 7 लाख लोग कार्यरत हैं तो वह श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार और श्री प्रेम कुमार धूमल जी की सरकार में संभव हुआ था। यह औद्योगिक पैकेज अटल जी और धूमल जी की सरकार के समय 2002 में मिला था। उसके बाद से अगर कोई औद्योगिक पैकेज मिला है तो बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के रूप में मिला है जो मोदी जी ने दिया है। इससे 30000 और लोगों को रोजगार मिलेगा।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image