चुनाव टालकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है कांग्रेस सरकार: विपिन सिंह परमार – भारत केसरी टीवी

चुनाव टालकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है कांग्रेस सरकार: विपिन सिंह परमार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज पूरी तरह भ्रम, बहानों और विफलताओं की राजनीति पर उतर आई है। एक ओर पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को जानबूझकर टालकर यह सरकार लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व घाटे और वित्तीय संकट का रोना रो-रोकर अपनी नीतिगत दिवालियापन को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रही है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार की हर विफलता का केंद्र बिंदु डर, दिशाहीनता और राजनीतिक स्वार्थ है। भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही यह तय कर लिया था कि पंचायत और शहरी निकाय चुनाव किसी भी सूरत में नहीं कराने हैं, क्योंकि उसे जमीनी स्तर पर अपनी हार साफ दिखाई दे रही है।

इसी डर के चलते कभी तकनीकी कारणों का बहाना बनाया गया, कभी कानूनी उलझनों का, तो कभी आपदा प्रबंधन कानून की आड़ लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कुचलने का प्रयास किया गया। यह प्रशासनिक मजबूरी नहीं, बल्कि कांग्रेस की सोची-समझी राजनीतिक कुनीति है। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन आदेशों का सम्मान करने की बजाय उन्हें कमजोर करने और टालने की नीति अपनाई। न तो निर्वाचन सूचियों का समय पर प्रकाशन हुआ, न ही वास्तविक चुनावी तैयारियां दिखाई दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000