सोलन ब्रेकिंग : नशा मुक्ति केंद्र में लूटपाट का एक और आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : नशा मुक्ति केंद्र में लूटपाट का एक और आरोपी गिरफ्तार

सोलन। परवाणू के नशा मुक्ति केंद्र में पांच जून को लूटपाट करने और वहां उपचाराधीन मरीजों को धमकाकर भगाने के आरोपी एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके उसकी तीन दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि लूट का बाकी सामान भी बरामद किया जा सके।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कुछ युवक पहले इसी नशा मुक्तिकेंद्र में काम करते थे। जिन्हें बाद में केंद्र के मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में इसी वर्ष छह जून को पंजाब के पटियाला निवासी प्रभपाल सिंह ने जानकारी देते हुए तहरीर दी थी कि वह परवाणू के सेक्टर नंबर 6 में होप फाउंडेशन नामक नशा मुक्ति केंद्र चलाता है।

Advertisement

प्रभपाल सिंह ने बताया था कि पांच जून की रात के समय साहिल व जतिन नामक युवक अपने अन्य साथियों के साथ दीवार फांद कर केन्द्र के अन्दर घुसे। उनके पास डंडे व लोहे की रॉडें थीं। उक्त लोगों ने वहां पर उपचाराधीन मरीजों को उस समय धमकाकर भगा दिया। उक्त केन्द्र का काम देख रहे प्रभपाल के भाई को डराकर केन्द्र के अन्दर लूटपाट की। जाते हुए आरोपी प्रभपाल के भाई का मोबाईल फोन व 80 हजार रुपये नकदी लूटकर ले गये। जिस पर पुलिस थाना परवाणू में लूटपाट व धमकियों की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसपी के अनुसार जांच के दौरान उक्त मामले में पुलिस थाना परवाणू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकि सहायता से वारदात में संलिप्त एक आरोपी मनीमाजरा निवासी 26 वर्षीय साहिल मनीमाजरा से गिरफतार कर लिया था। इस वारदाता में शामिल वाहन एचआर-49जे-8055 को जब्त कर लिया गया था। उसकी निशान देही पर लूटे गए कैमरा डीवीआर बरामद किया गया था।

एसपी के अनुसार इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थीं। लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये बार—बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। कल पुलिस ने इस वारदात में शामिल गुरुद्वारा रोड पिंजौर के रहने वाले 28 वर्षीय पीयुष पपलानी को भी गिरफतार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गय है। गिरफतार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले में जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000