धर्मशाला में होंगे कुष्ठ रोगियों के आपरेशन, देश के बेस्ट विशेषज्ञ 19 से 21 मार्च तक करेंगे मरीजों का उपचार* – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में होंगे कुष्ठ रोगियों के आपरेशन, देश के बेस्ट विशेषज्ञ 19 से 21 मार्च तक करेंगे मरीजों का उपचार*

B.R.Sarena.Dharamshala 18/03/25

Advertisement

देश के बेस्ट विशेषज्ञ 19 से 21 मार्च तक प्रदेश के मरीजों का करेंगे उपचार
हिमाचल प्रदेश के कुष्ठ रोगियों के जिला कांगड़ा के जोनल अस्पताल धर्मशाला में आपरेशन किए जाएंगे। देश के बेस्ट ऑर्थोपैडिक्स विशेषज्ञों सहित धर्मशाला की आर्थाे विभाग की टीम 19 से 21 मार्च तक आपरेशन करेंगी। इसमें राज्य के कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, किन्नौर व ऊना के 12 रोगियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। उपचार के बाद पीडि़त लोग एक बार फिर से साधा जीवन जी सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम व राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एनएलईपी के तहत हिमाचल प्रदेश में विशेष अभियान के तहत कुष्ठ रोगियों यानी लेप्रोके्रसी आपरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है, इससे विकृत हो चुके हाथ-पांव भी आपरेशन के माध्यम से ठीक किए जा सकते हैं। प्रदेश में कुष्ठ निवारण के तहत जीटूडी कुष्ठ मरीजों को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाएगी। जोनल अस्पताल धर्मशाला में तीन दिनों तक चलने वाले विशेष कैंप में राज्य भर के 12 रोगियों के आपरेशन किए जाएंगे, जिससे इनके विकृत हाथ-पैर पूरी तरह से आपरेशन के बाद स्वस्थ किए जाएंगे। इसमें कांगड़ा के पांच, चंबा के चार, बिलासपुर, किन्नौर व ऊना के एक-एक मरीज शामिल हैं।
इसके लिए देश के ऑर्थो विशेषज्ञ आरएलटीआरआई रायपुर छत्तीसगढ़ से आपरेशन के लिए पहुंच गए हैं। साथ ही जोनल अस्पताल के ऑर्थो विभाग भी इसमें सहयोग करेगा। इसके लिए एनएचएम व एनएलईपी के तहत 1.60 लाख का बजट भी विशेष रूप से प्रदान किया गया है। इसके तहत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में मरीजों को पूर्व में ही एडमिट किए जाने,

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000