बिहार चुनाव 2025: पहले दो घंटे में 13.13% मतदान, सहरसा में सबसे अधिक और पटना में सबसे कम वोटिंग – भारत केसरी टीवी

बिहार चुनाव 2025: पहले दो घंटे में 13.13% मतदान, सहरसा में सबसे अधिक और पटना में सबसे कम वोटिंग

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पटना। बिहार में प्रथम चरण के लिए आज चल रहे मतदान में पहले दो घंटे यानी पूर्वाह्न नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत वोट पड़े हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, प्रथम चरण में 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे यानी नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सहरसा जिले में सबसे अधिक प्रतिशत 15.27 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पटना जिले में सबसे कम 11.22 प्रतिशत लोग वोट डालने के लिए निकले हैं।
मधेपुरा जिले में 13.74 प्रतिशत, दरभंगा जिले में 12.48 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर जिले में 14.38 प्रतिशत, गोपालगंज जिले में 13.97 प्रतिशत, सीवान जिले में 13.35 प्रतिशत, सारण जिले में 13.30 प्रतिशत, वैशाली जिले में 14.30 प्रतिशत, समस्तीपुर जिले में 12.86 प्रतिशत, बेगूसराय जिले में 14.60 प्रतिशत, खगड़िया जिले में 14.15 प्रतिशत, मुंगेर जिले में 13.37, लखीसराय जिले में 13.39 प्रतिशत, शेखपुरा जिले में 12.97 प्रतिशत, नालंदा जिले में 12.45 प्रतिशत, भोजपुर जिले में 13.11 प्रतिशत और बक्सर जिले में 13.28 प्रतिशत मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के बड़हिया के मध्य विद्यालय बड़हिया नंबर-2 स्थित मतदान केंद्र संख्या 43 के पूर्वी भाग पर पहुंचकर अपना मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और गिरिराज सिंह समय से पहले ही पहुंचकर लाइन में खड़े होकर वोट डालने वाले पहले मतदाता बने#BiharElections2025
#VotingUpdate
#FirstPhasePolling
#VoterTurnout
#SaharsaHighestVoting
#PatnaLowestVoting
#GirirajSinghVotes
#DemocracyInAction
#ElectionCommission
#BiharNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000