हिमाचल के हमीरपुर मे पैसों की ठगी होते ही हाई अटैक आने से मौत* – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के हमीरपुर मे पैसों की ठगी होते ही हाई अटैक आने से मौत*

B.R.Sarena Hamirpur 10/03/25.

Advertisement

हमीरपुर में शातिरों ने एटीएम बदल कर निकाले 50 हजार रुपए
उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पडऩे वाले मैहरे बाजार में स्थित एक बैंक के एटीएम में एक बुजुर्ग से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवकों ने बुजुर्ग व्यक्ति का एटीएम बदलकर 50 हजार रुपए लूट लिए तथा जब ठगी का शिकार हुआ बुजुर्ग व्यक्ति शिकायत के लिए बड़सर पुलिस स्टेशन के लिए जा रहा था, तो रास्ते में ही उसकी हृदयघात से दु:खद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को समोह के रहने वाले अशोक कुमार बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम के अंदर गए, लेकिन कई बार इस्तेमाल करने पर भी वह पैसे नहीं निकाल पाए। ऐसे में वहां खड़े दो युवक उनको सहायता के लिए पूछते हैं। वे पहले अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करते हैं और फिर बुजुर्ग व्यक्ति का एटीएम कार्ड स्वाइप करते हैं, लेकिन इसी दौरान वह बड़ी चालाकी से एटीएम कार्ड अदला-बदली कर लेते हैं और वहां से चले जाते हैं।
बुजुर्ग व्यक्ति भी अन्य एटीएम की तरफ चले जाते हैं, लेकिन इसी बीच बुजुर्ग व्यक्ति को 50,000 रुपए की राशि डेबिट होने का एसएमएस उनके फोन पर आता है, तो वह चिंता में आ गए और संबंधित बैंक शाखा में शिकायत देने के बाद वह पुलिस स्टेशन बड़सर जाने के लिए अपने स्कूटर पर निकलते हैं। इसी बीच उनकी हृदयघात होने से मृत्यु हो गई। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000