हिमाचल में 17 साल बाद जनवरी में सबसे कम बरसे बादल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 17 साल बाद जनवरी में सबसे कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में 17 साल बाद जनवरी में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। इस वर्ष 1 से 31 जनवरी तक सामान्य से 93 फीसदी कम बादल बरसे। इससे पूर्व वर्ष 2007 के जनवरी में सामान्य से 98.5 फीसदी कम बारिश हुई थी। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश का अंतर छह फीसदी कम हुआ है। 30 जनवरी की शाम तक प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 99 फीसदी कम चल रहा था। अगर मंगलवार और बुधवार को बारिश नहीं होती तो 124 वर्षों में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड होनी थी।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार जनवरी के दौरान 85.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। जनवरी 2024 के दौरान 6.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई। सिरमौर में सामान्य से 100 फीसदी कम बादल बरसे। सोलन-ऊना में सामान्य से 98, बिलासपुर-कांगड़ा में 95, हमीरपुर में 93, चंबा में 91, किन्नौर में 99, कुल्लू में 89, लाहौल-स्पीति में 91, मंडी में 92 और शिमला में 89 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000