परवाणू पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, आरोपी सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

परवाणू पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, आरोपी सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Case FIR No. 119/2025 dated 21-11-2025 U/S 303(2) BNS PS Parwanoo
दिनांक 21-11-2025 को गांव कोटबेजा निवासी श्री कुलवीर सिंह ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 20-11-2025 को यह प्रातः के समय अपने भाई की मोटर साईकिल को लेकर अपने निजि काम से परवाणू आया था तथा इन्होंने उपरोक्त मोटर साईकिल को ई०एस०आई० अस्पताल परवाणू गेट के साथ खड़ी की थी तथा यह कम्पनी में साक्षात्कार देने के लिये धर्मपुर आये थे I जब यह साक्षात्कार देकर वापिस परवाणू गये तो ई०एस०आई० अस्पताल के पास उपरोक्त मोटर साईकिल/बाइक को मौजूद न पाया । इन्होंने उक्त मोटर साईकिल को आसपास के स्थानों पर भी तलाश की परन्तु वह कहीं पर भी न मिला, जो इन्हें शक है कि इनके उपरोक्त मोटर साईकिल को कोई नामालूम शख्स चोरी करके ले गया है। चोरी हुये मोटर साईकिल की कीमत लगभग 1,00,000/-रू0 है। जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना परवाणू में पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा चोरी हुये मोटर साईकिल व आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व अन्य क्षेत्रों में लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज का विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर दिनांक 21-11-2025 को आरोपी की पहचान करके उक्त मामले में संलिप्त आरोपी अमनदीप सिंह पुत्र श्री भुपिन्द्र सिंह निवासी खेड सीता राम कालका, तह० कालका जिला पंचकुला हरियाणा उम्र 24 वर्ष को खेड़ा सीताराम कालका से गिरफतार किया गया तथा चोरी हुये मोटर साईकिल/बाईक को ब्रामद किया गया। गिरफतार आरोपी को आज दिनांक 22-11-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफतार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है ।#ParwanooPolice
#BikeTheftCase
#CCTVFootage
#PoliceAction
#CrimeUpdate
#HimachalNews
#AccusedArrested

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000