कोलकाता में सीएम सुक्खू का हमला: तृणमूल और भाजपा पर भ्रष्टाचार व विकास ठप होने के आरोप – भारत केसरी टीवी

कोलकाता में सीएम सुक्खू का हमला: तृणमूल और भाजपा पर भ्रष्टाचार व विकास ठप होने के आरोप

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

📍 कोलकाता में प्रेस वार्ता को किया संबोधित

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के शासन में पश्चिम बंगाल विकास के मामले में काफी पीछे रह गया है और जनता को केवल भ्रष्टाचार ही देखने को मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और पश्चिम बंगाल को एक सिंडिकेट द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल नारों से काम नहीं चलता, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है कि राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश में ऐसी विचारधारा है जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सरकार बनना लोकतंत्र को मजबूत करने और राज्य के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 20 वर्षों के बाद कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में विकास की गति तेज होगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में चल रहे सभी प्रोजेक्ट केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर दिया है, जिससे लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता का परिणाम था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे मांग आधारित योजना की बजाय आवंटन आधारित बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल नारों में अच्छी है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम करने में विफल रही है।

महिलाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सच्ची हितैषी है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर इस दिशा में अहम कदम उठाया था।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को भाजपा ने राजनीतिक रणनीति के तहत पेश किया, जो अंततः सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लागू करने से पहले सभी दलों से चर्चा की जानी चाहिए थी।

हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा किया है और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने डबल इंजन सरकार होने के बावजूद जनता को धोखा दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अंतिम छह महीनों में 5000 करोड़ रुपये की मुफ्त योजनाएं दी गईं, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राजस्व घाटा अनुदान (Revenue Deficit Grant) बंद कर दिया है और विकास कार्यों को रोकने का प्रयास कर रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000