कोटला-बरोग में बनेगा आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

कोटला-बरोग में बनेगा आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र : मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के कोटला-बरोग में प्रस्तावित आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण से संबंधित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस केंद्र में 100 बिस्तरों की क्षमता होगी और इसे पुस्तकालय, जिम, खेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही, केंद्र में कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सक, नर्सें और अन्य आवश्यक कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 534.36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

सोलन और सिरमौर के उपायुक्तों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग की भूमि को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को हस्तांतरित किया जाए ताकि केंद्र की स्थापना शीघ्र की जा सके।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, विधि सचिव राजीव बाली, निदेशक सुमित किमटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000