मौसम की मार के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दिन-रात जुटा विद्युत बोर्ड – भारत केसरी टीवी

मौसम की मार के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दिन-रात जुटा विद्युत बोर्ड

 

Advertisement

मंडी आरती शर्मा 11 अगस्त।

  1. आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी खराब मौसम तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद उपभोक्ताओं को बाधारहित बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार दिन-रात कार्यरत हैं। हालिया आपदा के दौरान कई क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर बाढ़ के पानी में बह गए थे, जबकि सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण नए ट्रांसफार्मर समय पर स्थापित नहीं हो सके। ऐसे में अस्थायी विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए ट्रांसफार्मरों की त्वरित स्थापना अनिवार्य हो गई।

 

अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर सुमित चौहान ने बताया कि सोमवार को टिक्कर में स्थित 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 63 केवीए का किया गया, जिससे सुराह गांव को पूर्ण लोड पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। फिलहाल टिक्कर से सुराह गांव तक अस्थायी रूप से एलटी लाइन डाली गई है।

 

उन्होंने कहा कि अब तक बोर्ड द्वारा कुल 36 ट्रांसफार्मर या तो नए लगाए गए हैं या पुराने को बहाल किया गया है, जबकि चार और ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य शेष है। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के कर्मी सड़क बहाली के कार्य में भी सहयोग कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000