नालागढ़ ब्रेकिंग: महिला की तेजधार हथियार से हत्या, हिमुडा के खाली कमरे में मिला खून से लथपथ शव – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ ब्रेकिंग: महिला की तेजधार हथियार से हत्या, हिमुडा के खाली कमरे में मिला खून से लथपथ शव

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के भटोलीकला में हिमुडा के एक खाली कैमरे से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर तेज धार हथियार के वार के निशान है। अज्ञात आरोपी द्वारा महिला की हत्या कर उसके शव को कमरे में फेंक दिया गया हालांकि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मगर उसकी उम्र 30 साल के लगभग बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही हत्या करने वाले आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमुडा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने मंगलवार दोपहर को कमरे में उक्त महिला का शव पड़ा हुआ देखा जो की खून से सना हुआ था। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी हिमुडा कॉलोनी के के केयर टेकर मुक्तिराम को दी। जानकारी मिलने के बाद केयरटेकर ने बरोटीवाला पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तो देखा कि महिला की गर्दन व सिर में तेज हथियार से हमला हुआ था। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताएं कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हत्या करने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके ।इसके साथ ही महिला की पहचान करवाने के भी प्रयास किया जा रहे हैं।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000