किन्नौर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 10 करोड़ की घोषणा, निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

किन्नौर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 10 करोड़ की घोषणा, निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल और स्पोर्ट्स हॉस्टल भवनों का निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में चिन्हित भूमि पर बालिका आश्रम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और स्पोर्ट्स हॉस्टल के कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे बोर्डिंग स्कूल और स्पोर्ट्स हॉस्टल के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

इससे पहले, रिकांग पिओ स्थित विश्राम गृह में जिला पूर्व सैनिक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सैनिक विश्राम गृह निर्माण के लिए वित्तीय सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रिकांग पिओ और कल्पा में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000