रक्कड़ कैश-कांड: 2.5 करोड़ की नकदी और करोड़ों के गहने छिपाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

रक्कड़ कैश-कांड: 2.5 करोड़ की नकदी और करोड़ों के गहने छिपाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

देहरा। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रक्कड़ थाना में दर्ज करोड़ों रुपये की नकदी और बहुमूल्य आभूषण छिपाने के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी अग्रिम जमानत पर हैं।

Advertisement

पुलिस ने जांच के दौरान 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य के सोने, हीरे व अन्य आभूषण बरामद किए हैं।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि 29 जून 2026 को रक्कड़ तहसील के गांव मौआं निवासी अविनाश पुत्र देशराज ने थाना रक्कड़ में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, उसके करीब 4 से 4.5 किलोग्राम सोने, चांदी और हीरे के आभूषण, 2.5 करोड़ रुपये की नकदी, पासपोर्ट और जमीन संबंधी दस्तावेज उसके रिश्तेदारों ने कथित रूप से बेईमानी की नीयत से छिपा दिए थे।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता वर्ष 2013 से 2025 तक दुबई में कार्यरत रहा था। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000