TMC में 169 रोबोटिक सर्जरी का रिकॉर्ड, आपरेशन सफल, नौ माह के भीतर अस्पताल ने स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाया नाम – भारत केसरी टीवी

TMC में 169 रोबोटिक सर्जरी का रिकॉर्ड, आपरेशन सफल, नौ माह के भीतर अस्पताल ने स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाया नाम

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल ने 169 रोबोटिक सर्जरी कर इतिहास रच दिया है। नौ महीनों के अंदर ही जनरल सर्जरी की 79 रोबोटिक सर्जरी, यूरोलॉजी की 53 रोबोटिक सर्जरी, गायनी की 36 रोबोटिक सर्जरी कर टांडा अस्पताल ने स्वर्णिम अक्षरों में नाम दर्ज किया। टांडा अस्पताल में लगभग नौ महीने पहले शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी ने 169 मरीजों को राहत पहुंचाते हुए बाहरी राज्यों की भाग दौड़ से भी निजात दिलाई है। इन 169 रोबोटिक सर्जरी में भी कई ऐसी क्रिटिकल सर्जरी की गई हैं जो कि सामान्यत हिमाचल प्रदेश में नहीं की जाती हैं। हैनिको लैक्टोनी, एलएआर, एपीआरए व्हिप्ल, फिस्टुला, पेल्विक लिंपली जैसी कई मेजर रोबोटिक सर्जरी की गई। कालेज प्रधानाचार्य डा. मिलाप ने अस्पताल में मौजूद स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टांडा मेडिकल कालेज में 169 रोबोटिक सर्जरी सफल रही है।

प्रधानाचार्य के बोल

टांडा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल तथा आरएस बाली को जाता है जिनके अथक प्रयासों से यह जटिल रोबोटिक सर्जरी संपन्न हो पाई हैं। प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टांडा ने 169 रोबोटिक सर्जरी कर सुनहरे अक्षरों में नाम दर्ज किया है।

मरीजों को राहत

नौ महीनों के अंतराल में ही ऐतिहासिक सर्जरी करके मरीजों को राहत पहुंचाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000