शिव कथा में भगवान शिव के अद्भुत श्रृंगार का आध्यात्मिक रहस्य समझाया। – भारत केसरी टीवी

शिव कथा में भगवान शिव के अद्भुत श्रृंगार का आध्यात्मिक रहस्य समझाया।

MADAN SHARMA

Advertisement

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा न्यू धर्मशाला,कंडाघाट,जिला सोलन में आयोजित पाँच दिवसीय भगवान शिव कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास साध्वी सुश्री श्वेता भारती जी ने भगवान शिव के अद्भुत स्वरूप एवं उनके श्रृंगार का आध्यात्मिक महत्व समझाया।

Advertisement

साध्वी जी ने कहा कि भगवान शिव के शरीर पर लगी भस्म मानव शरीर की नश्वरता और देह आसक्ति को त्यागने का संदेश देती है। पाँच तत्वों से निर्मित यह शरीर एक दिन राख में परिवर्तित हो जाएगा। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य को पहचानकर इसे सार्थक बनाना चाहिए।

Advertisement

भगवान शिव की जटाओं से प्रवाहित माँ गंगा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मनुष्य के मन में उठने वाली कामनाओं और वासनाओं को आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से नियंत्रित करना आवश्यक है। आज तनाव समाज में तेजी से बढ़ रहा है। इससे मुक्ति के लिए अनेक आयोजन और ध्यान शिविर लगाए जाते हैं, लेकिन स्थायी शांति के लिए गुरु द्वारा प्रदत्त वास्तविक ध्यान पद्धति को जानना आवश्यक है।

Advertisement

कथा में साध्वी सोनिया भारती, साध्वी मीनू भारती एवं गुरुबहन मनीषा ने सुमधुर भजनों का गायन किया। प्रभु की पावन आरती में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी तरसेम भारती एवं होटल एसोसिएशन चैल के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा विशेष रूप से पहुंचे इनके साथ प्रिसिपल मदन लाल मनकोटिया,SDO विनीत भारद्वाज,चेयरमैन राजकुमार शर्मा

प्रबल चौहान,सुरेन्द्र साहनी,आदि भी उपस्थित रहे।सारी संगत को प्रसाद एवं भंडारा वितरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000