कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HRTC बस में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HRTC बस में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने रविवार सुबह नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस में सवार दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना शाहपुर में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने शाहपुर थाना क्षेत्र के चंबी स्थित पुराने पुल के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान कटड़ा से संधोल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 67-7395 को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय साहिल और 25 वर्षीय आलोक कुमार, दोनों निवासी चविंडा देवी, तहसील मजीठा, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे के साथ बस टिकट भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस अधीक्षक एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000