*18 जुलाई से हर रोज गेट मीटिंग करेंगे एचआरटीसी बस ड्राइवर* – भारत केसरी टीवी

*18 जुलाई से हर रोज गेट मीटिंग करेंगे एचआरटीसी बस ड्राइवर*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने निर्णय लिया है कि 18 जुलाई से वे सडक़ों पर उतर आएंगे। इनके संघर्ष की शुरुआत गेट मीटिंग से होगी, जोकि पूरे प्रदेश में की जाएगी। रोजाना अलग-अलग डिपो में चालक यूनियन के पदाधिकारी गेट मीटिंग करेंगे और वहां पर एक व्यापक रणनीति बनाई जाएगी। खुद चालक यूनियन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी इन गेट मीटिंग में शामिल होंगे और चालकों को एकजुट करने का अभियान चलेगा। उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी है कि पहली अगस्त से केवल आठ घंटे ही बस चलाएंगे।

Advertisement

जहां पर भी आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होगी, वहीं सडक़ पर बस को खड़ा कर दिया जाएगा। अभी इस संघर्ष में एचआरटीसी के परिचालक शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वो भी जल्दी ही इसका ऐलान कर देंगे,

Advertisement

क्योंकि चालकों व परिचालकों दोनों का नाइट ओवर टाइम परिवहन प्रबंधन नहीं दे पा रहा है। यह राशि करीब 100 करोड़ रुपए की हो चुकी है, जिसे यह लोग चरणबद्ध ढंग से मांग रहे हैं, परंतु एचआरटीसी के पास देने के लिए पैसा नहीं है और इस वजह से चालक यूनियन ने निर्णय लिया है कि वो नाइट ओवर टाइम अब नहीं करेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000