ऊना ब्रेकिंग: 28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम – भारत केसरी टीवी

ऊना ब्रेकिंग: 28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम

ऊना। स्थानीय शहर के वार्ड सात में 28 वर्षीय युवक फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अंकुश पुत्र संजय शर्मा मूल निवासी अपर पंडोगा तहसील हरोली व हाल निवासी वार्ड नंबर सात मोहल्ला दमदमा ऊना के रूप में हुई है। युवक का परिवार बीते 30 वर्ष से ऊना में ही किराये पर रह रहा था।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ऊना का वार्ड सात निवासी अंकुश घर पर मौजूद था। इस बीच मंगलवार को दिन में 2:30 बजे के करीब पुलिस को उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को परिजनों की मौजूदगी में फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ऊना भेजा। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। प्रथम दृश्यता में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंकुश की माता यहीं एक विभाग में सरकारी नौकरी करती हैं जबकि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अंकुश की एक बहन है। अंकुश ने बीबीए की हुई थी। ऐसा कदम उसने क्यों उठाया है, इससे उसके परिजन सदमे में हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000