एबीवीपी प्रदर्शन पर सदन में हंगामा, CM सुक्खू और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने – भारत केसरी टीवी

एबीवीपी प्रदर्शन पर सदन में हंगामा, CM सुक्खू और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

देवभूमि हिमाचल की शांत वादियों में ठंडे धौलाधार की तलहटी में स्थित तपोवन में बुधवार को सदन के अंदर व बाहर खूब गरमाहट व हंगामा देखने को मिला। एक तरफ युवा जोश सडक़ों में उतरकर नारेबाजी करते हुए पुलिस जवानों से भिड़ गया, वहीं सदन के भीतर मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर कार्यकर्ताओं की बात करते हुए आपस में उलझ गए। एबीवीपी के आंदोलन से शुरू हुई बात भाजपा के गुरुवार को होने वाले धरने-प्रदर्शन तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, सदन में हंगामा इतना बढ़ गया कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर विपक्षी विधायकों के साथ सदन से बाहर चले गए। सदन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता बिना अनुमति के जोरावर सिंह मैदान में पहुंचे थे। उन्होंने साढ़े 12 बजे के बाद पहुंचकर सडक़ भी बंद कर दी। कार्यकर्ताओं ने बेरिगेट तोडक़र विधानसभा की तरफ आने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बनाने के प्रयास किए, जिसमें दोनों ही पक्षों में धक्का मुक्की हुई है। इस संघर्ष में 10 की बजाय मात्र चार से पांच एबीवीपी कार्यकर्ता आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस महिला जवानों सहित कुल तीन महिलाओं को भी चोट आई है। सीएम ने बताया कि कानून के तहत कार्रवाई की गई है। भाजपा की रैली भी गुरुवार को है, ऐसे में तीन हजार क्षमता के जोरावर मैदान में अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग के प्रदर्शन में पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए थे, यहां पर भी लाठीचार्ज नहीं हुआ, दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई है।#ABVPProtest #HimachalAssembly #CMSukhu #JairamThakur #Dharamshala #TapovanSession #HimachalPolitics #LawAndOrder #StudentProtest #HPNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000