एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल – भारत केसरी टीवी

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल*

Advertisement

 

*एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

 

*चंबा, 16 मार्च*

 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत वन मंडल चुराह में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के लिए एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) के तहत अनुमति मामलें तैयार करने को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत परिवेश-1 पर 25 और परिवेश-2 पर 5 अपलोड मामलें अनुमति के लिए प्रक्रिया में है।

बैठक में वन मंडल अधिकारी सुशील गुलेरिया, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा व सहायक अभियंता संजीव अत्री उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000