सोलन न्यूज : प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, मॉल रोड पर जमकर की नारेबाजी – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, मॉल रोड पर जमकर की नारेबाजी

सोलन। प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज सोलन भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़कों पर उतरे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी की इस आक्रोश रैली में कार्यकर्ता सोलन मॉल रोड पर उतरे व चिल्ड्रन पार्क से लेकर मुरारी मार्केट तक आक्रोश रैली निकाली गई।

Advertisement

रैली में भाजपा सोलन के पांच विधानसभा सीटों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व मंत्री राजीव सेजल, राजेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर खूब निशाना साधा।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस मौके पर कहा कि सरकार 2 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। जबकि सरकार ने प्रदेश की वित्तीय हालत खराब कर दी है। वेतन देने के लिए पैसे नहीं है नई भर्तियां खत्म हो रही है। अब समझ नहीं आ रहा है कि सुक्खू सरकार जश्न किस बात का माना रही है। सीएम सुक्खू अभी तक अपने मंत्रियों से तालमेल नहीं बना पाई विकास क्या खाक करेगी ।

Advertisement

उन्होंने कहा कि झूठी चुनावी गारंटियों का ढिंढोरा पीट कर सत्ता पाने वाली कांग्रेस अभी तक किसी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई । सुक्खू सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ भी भद्दा मजाक किया गया है। सरकार ने करीब डेढ़ लाख पदों को समाप्त कर दिया । पिछले दो वर्ष से प्रदेश में बेरोजगारों के साथ-साथ कर्मचारी भी अब सड़कों पर है।

Advertisement

बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता को 2 साल पहले हुए चुनाव में गुमराह कर कांग्रेस सत्ता में आई । झूठी चुनावी गारंटियों के बलबूते पर सत्ता तो मिल गई पर आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को कंगाल कर अब सरकार जश्न मना रही है। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। सुक्खू सरकार ने अब बीजेपी के समय 125 यूनिट फ्री दी जाने वाली बिजली भी बंद कर दी। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है,बेरोजगार सड़कों पर है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000