ऊना में बच्ची को बंधक बनाकर पीटने वाला पूर्व सैनिक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

ऊना में बच्ची को बंधक बनाकर पीटने वाला पूर्व सैनिक गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

ऊना में बच्ची को बंधक बनाकर पीटने वाला पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Advertisement

 

Advertisement

मासूम सीडब्ल्यूसी में पेश आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

कृषि उत्पाद

बहडाला में चार साल की प्रवासी बच्ची को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त सैनिक को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की है। बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई में जुट गई है। पीडि़त बच्ची को भी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया है, जहां कमेटी सदस्यों से बच्ची से पूछताछ की है। गत रविवार को बहडाला में एक प्रवासी बच्ची ने पेड़ से अमरुद का फल तोड़ लिया था, जिस पर तैश में आकर पूर्व सैनिक ने बच्ची को पकड़ लिया और सीढिय़ों के साथ बांध दिया। उक्त व्यक्ति ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। बच्ची के साथ इस क्रूरता का किसी ने वीडियो बना लिया।

इसके बाद उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गया। मामला गर्माते हुए जिला प्रशासन भी एक्शन में आया। इसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे। एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया है। पुलिस मामले को लेकर कड़ी जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000