CM सुक्खू का बड़ा बयान—जनता पर बोझ नहीं, सरकार उठाएगी जिम्मेदारी – भारत केसरी टीवी

CM सुक्खू का बड़ा बयान—जनता पर बोझ नहीं, सरकार उठाएगी जिम्मेदारी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल के बजट में पहली बार उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति को साइज कम करके लोगों के सामने रखा है। अगले कुछ महीनों में हमारी अर्थव्यवस्था गति पकडऩे वाली है। वह विधानसभा में बजट की पारित होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नीतिगत बदलाव लाए हैं और आने वाले दिनों में ऐसे बदलाव और होंगे, जिससे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आम लोगों पर और मिडल क्लास पर कोई बोझ नहीं डालेगी। जिन वर्गों की सैलरी डेफर करनी पड़ी है, उन्हें भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि जैसे ही स्थिति सुधरती है, उनका भुगतान कर दिया जाएगा। मंगलवार से लगातार तीन-चार दिन उनकी फायनांस की बैठकें शुरू होने वाली हैं। राज्य की आय बढ़ाने के लिए जो भी रास्ते खोलने होंगे, उनको खोलेंगे और इन चुनौतियों से पार पा लेंगे।

 

भ्रष्टाचार के रास्तों को बंद करेंगे। सीएम ने कहा कि हिमाचल में नए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। राज्य चयन आयोग से लगातार भर्तियां चल रही हैं। सोमवार को ही 2000 टीचर स्कीम बेस्ड रखने का फैसला सरकार ने लिया है। पहले पीटीए के आधार पर टीचर रखे जाते थे। उसकी जगह अब हम स्कीम बेस्ड भर्तियां करेंगे। फिजिकल एजुकेशन टीचर की भर्ती को लेकर भी वह देखेंगे कि कैसे इस गति दी जा सकती है? एंट्री टैक्स के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं लगा। 40 साल से लगता आ रहा है। यह मुद्दा पंजाब के वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में उठाए जाने के कारण बना। छोटी गाडिय़ों के लिए ज्यादा टैक्स नहीं बढ़ा है।

 

58,830 करोड़ रुपए का बजट पारित

 

हिमाचल विधानसभा में सोमवार को कुल 58,830 करोड़ का बजट पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 21 मार्च, 2026 को दिए अपने बजट भाषण में 54,928 करोड़ का बजट पेश किया था। अन्य रिकवरी को जोड़ते हुए ग्रॉस बजट की राशि 58,830 करोड़ बनी है। इसे पारित करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने सदन में विनियोग विधेयक रखा था, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000