आपदा के संदर्भ में जगत सिंह नेगी ने ली बैठक – भारत केसरी टीवी

आपदा के संदर्भ में जगत सिंह नेगी ने ली बैठक

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर में मॉनसून सीजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित स्वास्थ्य, पुलिस, ग्रेफ, आई.टी.बी.पी, होमगार्ड, अग्निशमन, जल शक्ति विभाग, विद्युत, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 प्राधिकरण को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement


राजस्व मंत्री ने जिला प्रशासन को निगुलसरी, पांगी नाला, पागल नाला, मलिंग नाला जैसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मजदूरों को तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके और स्थानीय लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत प्रदान की जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सीधे संवाद के माध्यम से विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं आई.टी.बी.पी को त्वरित प्रतिक्रिया दल को आपात स्थिति के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए ताकि भू-स्खंलन एवं बादल फटने जैसी आपदा के समय तुरंत राहत पहुंचाई जा सके और बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके।
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और जिला प्रशासन द्वारा आपदा के लिए उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000